मकदूनिया में रेल हादसा, 14 आप्रवासियों की मौत

स्कोप्जे, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मकदूनिया के मध्य में स्थित शहर वेलेस के पास हुई एक रेल दुर्घटना में 14 आप्रवासियों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवारको घटना की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मामला गुरुवार देर रात का है जब रेलगाड़ी 50 आप्रवासियों के एक समूह को लेकर संकरी घाटी से गुजर रही थी। स्कोप्जे की ओर जाने वाले इस रेलमार्ग पर इसी दौरान एक रेलगाड़ी गुजरी जिसने उसे टक्कर मार दी। आप्रवासियों के मूल स्थान के बारे में हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां तक पहुंचना कठिन है। घटनास्थल तक रेलगाड़ियों अथवा रेल की पटरियों पर पैदल चलकर ही पहुंचा जा सकता है। इसीलिए बचाव दलों को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है।

सीरिया और अन्य स्थानों से ग्रीस के रास्ते अवैध रूप से मकदूनिया में आए कई आप्रवासी रेल की पटरियों पर चलकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए स्कोप्जे और सर्बिया की सीमा तक पहुंचते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493