इलाहाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को करीब आठ लाख लोगों ने गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई।
इस दिन के पहले स्नान के साथ ही इलाहाबाद के संगम में माघ मेले की शुरुआत हो गई है। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने बड़ी संख्या में संगम में डुबकी लगाकर सुख और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। हजारों लोगों ने इस दिन गरीबों को दान-पुण्य किया।
अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, शुक्रवार को मुख्य स्नान है इस मौके पर संगम में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के इक्ट्ठा होने की संभावना जताई जा रही है।
मकर संक्रांति के मौके पर उत्तराखंड के कई स्थानों जैसे हर की पौड़ी में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
dharmpath.com dharmpath