मकर संक्रांति पर बॉलीवुड ने दी बधाई

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, बिहू और अन्य त्योहारों की बधाई दी। ये त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर लिखा :

अमिताभ बच्चन : मकर संक्रांति की बधाई। इस खास अवसर पर गुजरात में ज्यादातर पतंगें उड़ रही हैं।

आमिर खान : सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। पतंग उड़ाना मेरे बचपन के शौक में से एक है!

अनिल कपूर : काई पो चे! इस मकर संक्रांति पर पंतग उड़ाएं और ऊंची उड़ान भरें।

अनुपम खेर : सभी को मकर संक्रांति की बधाई।

रवीना टंडन : सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई।

अभिषेक बच्चन : हैप्पी मकर संक्रांति।

जैकी भगनानी : पतंग उड़ना सीख रहे हैं। काई पो चे!

अदनान सामी : सभी को मकर संक्रांति की बधाई।

तमन्ना भाटिया : सभी को मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई!

अभिजीत : आज मेरा जन्मदिन है। मैं मां को बहुत याद कर रहा हूं वह मालपुआ, पतिशपटा बनाती थीं।

स्नेहा उल्लाल : सभी को मकर संक्रांति की बधाई। पंतग न उड़ाएं, क्योंकि यह पक्षियों को घायल करती है। हजारों पक्षी जमीन पर गिर जाते हैं। मैंने साल भर पहले पंतग उड़ाना बंद कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493