नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 29 हो गई।
जेद्दाह में भारतीय मिशन ने भगदड़ में सात अन्य भारतीय जायरीनों की मौत की पुष्टि की।
जेद्दाह में भारतीय मिशन ने सात अन्य मृत भारतीय जायरीनों की सूचि साझा की, जिसमें पांच केरल और एक-एक झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के हैं।
इस दुर्घटना में 14 भारतीयों की मौत की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इनमें से नौ गुजरात, दो-दो झारखंड व तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से थे।
इस हादसे में 13 भारतीय तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है।
सऊदी अरब में मक्का के बाहरी इलाके में मीना शहर में गुरुवार को हुई इस भगदड़ में 769 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। हज यात्रा के दौरान पिछले 25 साल में यह सबसे भयानक हादसा है।
dharmpath.com dharmpath