मक्का भगदड़ : मृतकों की संख्या 769 हुई, 29 भारतीय भी शामिल (लीड-1)

रियाद/नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 769 हो गई है, जिसमें 29 भारतीय हैं।

मृतकों की कुल संख्या की जानकारी शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल-फलीह ने दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हादसे में अब तक 769 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है और 934 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

सऊदी अरब में स्थित भारतीय मिशन ने बताया कि भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 29 हो गई।

जेद्दाह में भारतीय मिशन ने भगदड़ में सात अन्य भारतीय जायरीनों की मौत की पुष्टि की।

जेद्दाह में भारतीय मिशन ने सात अन्य मृत भारतीय जायरीनों की सूचि साझा की, जिसमें पांच केरल और एक-एक झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के हैं।

इस दुर्घटना में 14 भारतीयों की मौत की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इनमें से नौ गुजरात, दो-दो झारखंड व तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से थे।

इस हादसे में 13 भारतीय तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है।

सऊदी अरब में मक्का के बाहरी इलाके में मीना शहर में गुरुवार को हुई इस भगदड़ में 769 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। हज यात्रा के दौरान पिछले 25 साल में यह सबसे भयानक हादसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493