नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के पास गुरुवार को मची भगदड़ में मारे गए 14 भारतीयों में नौ व्यक्ति गुजरात के हैं। जबकि दो-दो व्यक्ति झारखंड और तमिलनाडु के हैं और एक महाराष्ट्र से है।
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के पास गुरुवार को मची भगदड़ में मारे गए 14 भारतीयों में नौ व्यक्ति गुजरात के हैं। जबकि दो-दो व्यक्ति झारखंड और तमिलनाडु के हैं और एक महाराष्ट्र से है।
जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास के हज मिशन के फेसबुक पृष्ठ पर जारी सूची के अनुसार, गुजरात के नौ मृतकों में मोहम्मद हसन हनीफ भाई शेख, शेख मदीनाबीबी महमद हनीफ, दिवान अयूबशाह बफैशाह, दिवान जुबेदाबीबी अयूबशाह, सोडा रहमान कासम, बतारा फातमाबेन करीम, बोलिम हवबाई इशाक, नागोरी जोहराबीबी महमदशफी और नागोरी रुखसाना मोहम्मद इशाक शामिल हैं।
तमिलनाडु के दोनों मृतकों के नाम शमसुद्दीन मोहम्मद इब्राहिम और मोहिदीन पिचाई है। झारखंड के दो मृतकों में मोहम्मद रुस्तम अली और नियाजुल-हक मंसूररुल हक हैं। जबकि महाराष्ट्र से अकेले सलीम यूसुफ शेख हैं।
दुर्घटना में घायल 13 हजयात्रियों में पश्चिम बंगाल और जम्मू एवं कश्मीर से दो-दो, और महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, असम, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गुजरात और राजस्थान से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
दुनिया के सर्वाधिक पवित्र मुस्लिम तीर्थयात्रा के दौरान गुरुवार को पिछले 25 वर्षो की सबसे भयानक त्रासदी घटी। मीना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 717 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath