मक्के की भी हो सरकारी खरीद : बादल

चंडीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मक्के को खरीदी सूची में शामिल किए जाने की मांग की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बादल ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय में बात की है कि नेशनल एग्रीकल्चर कॉपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के घोषित एमएसपी पर मक्के की खरीदी के लिए पंजाब एग्रो को राज्य सरकार की तरफ से एजेंसी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के मक्का और बासमती विकास बोर्ड से अलग-अलग बैठक की। उन्होंने बासमती चावल उत्पादकों से 15 जुलाई से पहले 1509 किस्म नहीं रोपने के लिए कहा, क्योंकि समय से पहले इसे रोपने से इसकी उपज भी घटती है और उपज की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस.के. संधू ने बादल को राज्य के चावल मिलों और निर्यातकों की इस चिंता से अवगत कराया कि ईरान में सख्त नियम लगाए जाने से मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में बासमती चावल का निर्यात घट सकता है।

संधू ने सलाह दी कि बासमती चावल किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को राज्य के बासमती चावल से संबंधित भौगोलिक संकेतकों (जीआई) के बारे में केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493