मछलियों के डिब्बों में छिपाकर तस्करी, गिरफ्तार

फांगचेंगगंग शहर के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो की ओर से गुरुवार को कहा गया कि रविवार अपराह्न् चीन-वियतनाम सीमा पर टोंगझोंग बंदरगाह स्थित फांगचेंगगंग शहर में एक स्थानीय कंपनी द्वारा आयात किए जा रहे मछलियों के डिब्बों के अंदर से करीब 970 किलोग्राम छिपकली की खाल और 307 किलोग्राम हाथी दांत बरामद हुए। पुलिस ने मछलियों से भरे डिब्बों को उठाकर देखा और पाया कि उनका भार निर्धारित वजन से ज्यादा है।

ब्यूरो के अनुसार, एक वयस्क छिपकली का वजन 0.5 किलोग्राम और एक वयस्क हाथी के दांत का वजन करीब 43 किलोग्राम होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि करीब 2,000 छिपकली और सात हाथियों को मारा गया था।

इस मामले में सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493