मजबूत इच्छाशक्ति हो तो महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं : मोदी

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि महिलाओं के पास अगर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि महिलाओं के पास अगर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

मोदी ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी पुण्यतिथि (एक फरवरी) से पहले याद करते हुए कहा कि कल्पना ने सभी भारतीयों खासकर युवतियों को बहुमूल्य संदेश दिया है।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 40वीं कड़ी में कहा, “उनका संदेश है कि..’महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं, अगर उनके पास मजबूत इच्छा शक्ति है’।”

मोदी ने कहा कि भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं और पूरे विश्व को चकित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र वेदों के कई छंद महिलाओं द्वारा रचे गए थे।

उन्होंने 2018 के अपने पहले रेडियो कार्यक्रम में कहा, “मैं आपको बताता हूं कि एक बेटी 10 बेटों के बराबर है। जो पुण्य हम 10 बेटों से प्राप्त करते हैं, वह हमें केवल एक बेटी से प्राप्त हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493