मजबूत शुरूआत के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी कमजोरी

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से शुक्रवार को घरेलू बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई मगर बाद में गिरावट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था।

इससे पहले सेंसेक्स जबरदस्त उछाल के साथ 39,000 के ऊपर खुला और निफ्टी की भी शुरूआत मजबूती के साथ 11,600 के उपर हुई। सुबह 9.39 बजे सेंसेक्स 16.71 अंकों की गिरावट के साथ 38,880.75 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 6.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,590.55 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग से 161.27 अंकों यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 39,058.73 पर खुला मगर उसके बाद फिसलता चला गया। शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,839.45 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 31.05 अंकों की तेजी के साथ 11,627.95 पर खुला और 11,640.35 तक उछला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,587.20 रहा।

विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू बाजार में सत्र की शुरूआत तेजी के साथ हुई। पिछले सत्र में बिकवाली के भारी दबाव में बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493