मणिपुर : उग्रवादियों ने दुष्कर्मी को गोली मारी

इंफाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर में उग्रवादियों ने दुष्कर्म करने वालों को दंडित करने के चेतावनी स्वरूप 2013 में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गोली मार दी, जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

संदिग्ध उग्रवादियों ने मंगलवार अपराह्न इंफाल के लामसांग में दुष्कर्म के आरोपी एस. भोगेन को गोली मार दी।

घायल अवस्था में भोगेन को इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भोगेन के बाएं हाथ और पेट में गोली लगी है और अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्ध उग्रवादियों ने अदालत से घर लौटने के दौरान पश्चिमी इंफाल के लामफेल पुलिस थानांतर्गत ताकिएल में भोगेल को रास्ते में रोक लिया और गोली मार दी।

इससे पहले 28 जुलाई को यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के सदस्यों ने इंफाल में ही दुष्कर्म के एक आरोपी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493