नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मणिपुर के उग्रवादी संगठन, केसीपी (पोइरी मेइती) के सदस्य खोइरोम रंजीत और अन्य आतंकवादियों की न्याायिक हिरासत 13 फरवरी तक बढ़ा दी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने रंजीत और उसके दो सहयोगियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी।
रंजीत कथित तौर पर उग्रवादी संगठन का सरगना है। उग्रवादी संगठन की एक महिला सदस्य इनुगबामसानातोम्बी देवी और एक अन्य सहयोगी पुखरिहोंगबामिबोमचा प्रेम कुमार के साथ रंजीत को पिछले सप्ताह पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया।
संदिग्ध उग्रवादियों के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने और हफ्ता वसूली गिरोह चलाने का आरोप है।
dharmpath.com dharmpath