मणिपुर के मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मिलेंगे

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में नगा समूहों द्वारा आर्थिक नाकेबंदी के कारण पैदा हुए तनावयुक्त हालात के मुद्दे पर राष्ट्रपति से चर्चा करने के लिए मंगलवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह तथा राज्य कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचे।

राज्य में सात नए जिलों के गठन के तुरंत बाद नाकेबंदी की शुरुआत हुई।

दिल्ली के मणिपुर भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए समय की मांग की है।”

राज्य के 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 49 विधायक हैं।

ज्ञात सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री युनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग के खिलाफ तथा राज्य में होने वाले चुनाव को स्थगित करने को लेकर बातचीत कर सकते हैं।”

मणिपुर में सात नए जिलों- जिरीबाम, कांगपोकपी, तेनगौपाल, फारजोल, काकचिंग, नोने तथा कामजोंगिन के गठन के बाद ही इंफाल घाटी हिंसा की आग में जल रहा है।

सदर हिल्स तथा जिरीबाम को पूर्ण रूप से जिला बनाने के सरकार के फैसले के विरोध में नागा समूहों ने नाकेबंदी का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493