मणिपुर चुनाव : पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी

इम्फाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ।

राज्य में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के तहत 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

पहले चरण के तहत इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चूड़ाचंदपुर, कांगपोकपी और फेरेजोल जिलों में मतदान हो रहे हैं।

पहले चरण के तहत 168 उम्मीदवार चुनवी मैदान में हैं जिसमें छह महिलाएं भी हैं।

पहले चरण के मतदान में 5,44,050 पुरूष मतदाता और 5,75,220 महिला मतदाता हैं।

राज्य में 1,643 मतदान केंद्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने सभी 38 निर्वाचन क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 37 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों को उतारा है।

इस चुनाव को राज्य में ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्वी वाली कांग्रेस सरकार के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

यहां कांग्रेस सरकार पिछले 15 वर्षो से सत्ता में बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493