मणिपुर ने केंद्र से 20 करोड़ रुपये की मदद मांगी

इंफाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर ने केंद्र सरकार से भूकंप पीड़ितों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए 20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी है। चार जनवरी को आए भूकंप से राज्य में काफी नुकसान हुआ है।

मणिपुर के मुख्य सचिव ओइनाम नबकिशोरे ने यहां बुधवार शाम एक सार्वजनिक समारोह में कहा कि राज्य की ओर से मांगी गई मदद पर केंद्र सरकार को अभी जवाब देना बाकी है।

ओइनाम ने कहा, “मणिपुर सरकार ने पीड़ितों को फौरी राहत उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। भूकंप में सर्वाधिक प्रभावित हुए चार जिलों को 50-50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।”

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दो महिला बाजार के परिसरों को पहुंचे नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए नौ जनवरी को इंफाल का दौरा करेगा।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों ने गुरुवार सुबह भूकंप के केंद्र तेमांगलोंग जिले के उपखंड नोनी व नुन्ग्बा का दौरा किया।

भूकंप में अपने घर गंवाने वाले अधिकांश ग्रामीणों को सरकारी मदद के अभाव में इस कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य में भूकंप आने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने कहा था, “केंद्र ने नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। हमें यह मिलते ही पर्याप्त सहायता दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493