मणिपुर : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक

इंफाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में कांग्रेस के एक विधायक गिनसुहाऊ जोऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

सोमवार की शाम कांग्रेस विधायक का भाजपा कार्यालय में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

गिनशुहाऊ सिंघट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं।

बीते माह राज्य की सत्ता में भाजपा सरकार गठित होने के बाद कांग्रेस के एक अन्य विधायक टी. सूर्यकुमार भाजपा में शामिल हुए थे। सूर्यकुमार को राज्य मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया।

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में 21 सीटें ही जीत सकी थी, लेकिन छोटे-छोटे स्थानीय दलों के समर्थन से सरकार बनाने में सफल रही थी। कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493