Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मणिपुर : महिला उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मणिपुर : महिला उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पोइरेई मेइती) की संदिग्ध महिला सदस्य को 31 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने ईनूंगबामसनातोंबी देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने संदिग्ध महिला उग्रवादी की हिरासत की मांग नहीं की थी।

संदिग्ध महिला उग्रवादी को गुरुवार को केसीपी के कमांडर इन चीफ खोइरोम रंजीत के साथ गिरफ्तार किया गया था। खोइरोम 19 जनवरी तक पुलिस की हिरासत में है।

दोनों पर ग्रेनेड से हमला करने, गोलीबारी करने, हत्या करने, बम बिछाने और धन उगाही गिरोह चलाने के आरोप हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध उग्रवादियों को गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहीं रंजीत से मिली जानकारी के आधार पर मणिपुर में छापेमारी कर एक और उग्रवादी पुखरीहोंगबामिबोमचा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मणिपुर : महिला उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पोइरेई मेइती) की संदिग्ध महिला सदस्य को 31 जनवरी तक क नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पोइरेई मेइती) की संदिग्ध महिला सदस्य को 31 जनवरी तक क Rating:
scroll to top