मणिपुर : मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पूर्वोत्तर की उपेक्षा का आरोप लगाया

इंफाल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने सोमवार को भाजपानीत केंद्र सरकार पर पूर्वोत्तर इलाके की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है।

कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकताओं को संबोधित करते हुए इबोबी सिंह ने कहा, “केंद्रीय मंत्रियों के ज्यादा दौरे से हमें उम्मीद थी कि पूर्वोत्तर में कुछ सकारात्मक नतीजे आएंगे। लेकिन, कुछ होता नहीं दिख रहा। “

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 15 सालों में लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।

उन्होंने कहा, “लोग जानते हैं कि हमने उनके लिए बहुत कुछ किया है। हमें विश्वास है कि फरवरी 2017 में हम सत्ता में वापसी करेंगे। “

उप मुख्यमंत्री गायखनगम भी इस कार्यक्रम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस के कमजोर लोग भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के लोग दवा की तरह ले रहे हैं, लेकिन वे लंबे समय से बेकार हो चुके हैं। उनके लिए इन ‘एक्सपायरी दवाओं’ को खाना नुकसानदेह होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493