मणिपुर : मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया

इंफाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने गुरुवार को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी।

इबोबी ने थौबल जिले में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से कहा, “सत्तारूढ़ कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ गैर-नागा इलाकों में जीतेगी। नागाओं की बाहुल्य वाली दस विधानसभा सीटे हैं। हम इसमें कम से कम आधे की उम्मीद कर रहे हैं।”

नागा समूहों में कांग्रेस और इबोबी सिंह के प्रति भारी विरोध देखा जा रहा है।

मणिपुर में राज्य विधानसभा के 60 सदस्यों के लिए दो चरणों में 4 व 8 मार्च को चुनाव होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493