मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में 5 सुरक्षाकर्मी घायल

इंफाल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर में म्यांमार सीमा पर तैनात पारा स्पेशल फोर्स के गश्ती दल पर साजिक टंपाक में शनिवार सुबह नौ बजे उग्रवादियों के हमले में कम से कम पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवानों को विमान से लिमाखोंग सेना मुख्यालय के निकट सैन्य अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा गया।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास चंदेल जिले के आंतरिक इलाकों में जवान गश्ती कर रहे थे, जिस दौरान रिमोट कंट्रोल से एक बम में विस्फोट किया गया। उग्रवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी भी की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

माना जा रहा है कि उग्रवादी बाद में सीमा पार भाग निकले। इलाके में तलाशी अभियान के लिए सैनिकों को भेज दिया गया है।

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

लंबे वक्त तक साजिक टंपाक कई उग्रवादी समूहों का मुख्यालय रहा है, लेकिन अंतत: सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया और अपना शिविर खोल लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493