मणिपुर में उग्रवादी दिनदहाड़े लूट ले गए सुरक्षाकर्मियों की 20 राइफलें

इम्फाल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के नोने जिले में जनजातीय समुदाय के उग्रवादियों ने एक अर्धसैनिक शिविर पर दिनदहाड़े हमला कर विभिन्न तरह के करीब 20 स्वचालित राइफलें लूट ले गए।

इम्फाल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के नोने जिले में जनजातीय समुदाय के उग्रवादियों ने एक अर्धसैनिक शिविर पर दिनदहाड़े हमला कर विभिन्न तरह के करीब 20 स्वचालित राइफलें लूट ले गए।

यह वारदात नवगठित जिले के नुंगकाव में सुबह करीब 11.30 बजे हुई। इस शिविर में इंडियन रिजर्व बटालियन और मणिपुर राइफल्स के जवान रहते थे।

एक अधिकारी ने कहा कि शिविर पर करीब 70 उग्रवादियों ने एक साथ धावा बोला। वे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उसने कहा कि किसी भी ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई और कोई हताहत नहीं हुआ।

और सुरक्षा बलों को इलाके में रवाना किया गया है जबकि वहां तैनात अधिकारियों ने कहा कि कितने हथियार और गोला-बारूद गया है वे अभी इसका हिसाब तैयार कर रहे हैं।

इस बीच इंफाल में मणिपुर राइफल्स के दो कर्मियों ने एक महिला पर गोली चला दी जो तिद्दिम रोड को जाम कर रही थी लेकिन संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ।

यह घटना महिलाओं द्वारा आयोजित 24 घंटे की हड़ताल के दौरान हुई है। इसका आयोजन तीन पुलिसकर्मियों ही हत्या और सुरक्षा बलों पर हमले के विरोध में किया गया है। बाद में दोनों सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493