इंफाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर में खसरे के प्रकोप के बाद दो जनजातीय बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक के. राजो ने गुरुवार को कहा कि इस बीमारी से 50 से ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं।
अधिकारी ने कहा कि बीमारी ने राज्य के तामेनग्लोंग जिले के फोकलोंग गांव के बच्चे को प्रभावित किया है। निदेशक ने कहा कि दवाइयों के साथ 12 सदस्यीय चिकित्सा दल पहले से ही गांव पहुंच चुका है।
राजो ने कहा, “अप्रभावित बच्चों को बीमारी से बचाव लिए टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा जो बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हैं उनकी देखभाल की जाएगी।”
ग्रामीणों ने शिकायत की है कि जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जनजातीय बच्चों को कोई निवारक टीका नहीं लगाया गया है।
निदेशक ने कहा कि राज्य के दूसरे हिस्सों में सभी निवारक उपाय अपनाएं जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों और सहयोगियों को पर्याप्त कदम उठाने के लिए संगठित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath