मणिपुर में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार

इंफाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया।

पुलिस का कहना है कि तस्कर ने मणिपुर के जिरिबाम जिले में महिलाओं के साथ यह कह कर घुसने की कोशिश की कि महिलाएं असम की बंगाली है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे बांग्ला नहीं बोल पा रही थीं।

पुलिस ने कहा कि उसके पास खुफिया रिपोर्ट है कि कुछ रोहिंग्या जिरिबाम में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस ने जीरी नदी पर कुछ लोगों द्वारा रात में बनाए गए दस बांस के पुलों को उखाड़ दिया है।

पुलिस ने मणिपुर-म्यांमार सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों को गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493