मणिपुर में बम विस्फोट, 3 जवान घायल

इंफाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में मोरेह के करीब बुधवार को विदेश निर्मित दो बमों के विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए। मोरेह म्यांमार की सीमा पर स्थित है।

घायल जवानों का संबंध असम राइफल की 11वीं बटालियन से है। उन्हें इलाज के लिए इंफाल भेज दिया गया है।

पुलिस व सुरक्षाबलों ने आगामी दिनों में उग्रवाद से संबंधित हिंसा और बढ़ने की आशंकाओं से इनकार नहीं किया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 23 अप्रैल को मणिपुर आ रहे हैं। वह यहां तत्कालीन मणिपुर साम्राज्य की अंग्रेजों के खिलाफ 23 अप्रैल, 1891 को लड़ी गई लड़ाई की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर सीमा से लगे इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493