मणिपुर में भूकंप से 1 की मौत, 30 घायल (लीड-1)

इम्फाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सोमवार तड़के आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक क्ले खोंगसाई ने आईएएनएस को बताया, “शुरुआती रिपोर्टो में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत और 30 अन्य के घायल होने की खबर है।”

उन्होंने बताया, “भूकंप से सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन बचाव कार्यो में लगा हुआ है।”

खोंगसाई का कहना है कि इस संबंध में अभी तामेंगलोंग जिले से रिपोर्ट नहीं आी है।

मेघालय में क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत और आसपास के देशों म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारी ने बताया, “भूकंप सुबह 4.35 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र मणिपुर के तामेंगलोंग जिले का सीमावर्ती क्षेत्र रहा।”

भूकंप के झटके मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में महसूस किए गए।

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को विश्व का छठा बड़ा भूकंप प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493