मणिपुर में विस्फोट, जवान शहीद (लीड-1)

इम्फाल, 8 मई (आईएएनएस)। मणिपुर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार सुबह हुए बम विस्फोट में एक जवान की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान राइफलमैन अर्जुन के रूप में की गई है। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक, यह विस्फोट ट्रांस एशियन राजमार्ग 102 से सटे लोकचाओ में रिमोट से किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, जिस समय विस्फोट हुआ, 165 प्रादेशिक सेना के जवान वहां से गुजर रहे थे।

घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिए इम्फाल के पास लेमाकोंग के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493