मणिपुर में 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मारी

इंफाल, 8 जून (आईएएनएस)। मणिपुर की राजधानी इंफाल में उत्तर प्रदेश राज्य के दो कामगारों को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि रामू पटेल (34) और सुरेंद्र पटेल (36) पिछले एक साल से अधिक समय से मणिपुर में रह रहे हैं। उन पर मंगलवार रात हमला हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे दोनों इंफाल के थान्ग्मेइबंद में घर का सामान खरीद रहे थे और उसी दौरान एक आदमी ने उन पर गोली चला दी। अधिकारी ने कहा, “वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बंदूधकारी फरार हो गया।”

मणिपुर में अर्से बाद प्रवासी मजदूरों पर बंदूक से हमला करने की घटना सामने आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493