इंफाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार ने म्यांमार की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के सुधार के लिए 1,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
सिंह ने कहा कि सुधार कार्य मॉनसून के आने से पहले शुरू हो जाएगा।
1995 में भारत और म्यांमार के बीच व्यापार वैध होने के बाद इस राजमार्ग का महत्व बढ़ गया।
अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश और भूकंप के कारण पहाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 क्षतिग्रस्त हो गया है।
एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत, भारत म्यांमार से लगे सीमावर्ती इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण और सुधार कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath