मणिपुर : राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला

इंफाल, 15 मई (आईएएनएस)। मणिपुर से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए 25 मई को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस में सीधी लड़ाई की संभावना है।

भाजपा ने गठबंधन सहयोगियों के समर्थन से राज्य भाजपा अध्यक्ष खेत्रीमायुम भाबनंदा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने ईलांगबाम दिजवामनी को मैदान में उतारा है।

आगामी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार रात को गठबंधन सहयोगियों के नेताओं के साथ एक बैठक की।

उन्होंने गठबंधन सहयोगियों से पार्टी के उम्मीदवार की संसद के ऊपरी सदन के लिए जीत सुनिश्चित करने के अपील की। सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि सभी ने उनको भाबनंदा को समर्थन देने का भरोसा दिया।

मार्च में हुए विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 28 सीटें जबकि भाजपा को 21 सीटें मिलीं थीं। अन्य पार्टियों को 11 सीटें मिली थीं।

भाजपा ने कुछ छोटे दलों के साथ सहयोग करके 31 सदस्यों के साथ सरकार बनाने का दावा किया। इसके बाद कांग्रेस के छह सदस्यों ने भी दल बदल लिया।

टी. श्यामकुमार सरकार बनने से पहले भाजपा में शामिल हुए। वह 15 मार्च को शपथ लेने वाले मंत्रियों में से एक हैं।

हालांकि, उनके खिलाफ एक निष्कासन नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। दलबदल करने वाले पांच कांग्रेस विधायकों के लिए निष्कासन नोटिस और अयोग्य करार देने के लिए याचिका अभी तक जारी नहीं की गई है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह राज्यसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीति है।

राज्यसभा की यह सीट हाजी अब्दुल सलाम के निधन से खाली हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493