मणिपुर : शुक्रवार के विस्फोट स्थल के पास बम मिला

इंफाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। यहां शनिवार सुबह उसी स्थान के पास 3.5 किलोग्राम वजनी एक और शक्तिशाली बम बरामद हुआ, जहां शुक्रवार को एक विस्फोट हुआ था। शुक्रवार के विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान और एक दो वर्षीय लड़की घायल हो गई थी।

बम शुक्रवार के विस्फोट की जगह से करीब 20 मीटर दूर ‘प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो’ से करीब पांच मीटर दूर एक गमले में मिला। बम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

यह जगह चार जनवरी के भूकंप में तबाह हुई इंफाल की मशहूर ‘मदर्स मार्केट’ की महिला विक्रेताओं के अस्थायी बाजार के भी काफी करीब है।

करीब 2,000 महिला विक्रेताओं ने ऐसे बमों के खतरे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

पुलिस ने ऐसी घटनाओं को मणिपुर के विभिन्न समूहों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पूर्व विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के प्रयास से जुड़ा बताया है।

पुलिस 15 अगस्त की तैयारियों के तहत विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493