मणिपुर : सेना के काफिले पर हमला, 20 जवान शहीद (लीड-2)

इंफाल, 4 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के चंदेल जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।

पिछले एक दशक के दौरान भारतीय सेना पर हुए हमलों में इसे सबसे भीषण हमला माना जा रहा है।

हमले के दौरान सेना की 6-डोगरा रेजीमेंट का एक दल सड़क की नियमित गश्त पर था। सेना का काफिला जब पारालांग और चारोंग गांव के बीच एक स्थान पर पहुंचा, तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने सबसे पहले काफिले के चार वाहनों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया। सेना का यह काफिला चंदेल से इंफाल की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि इस हमले में शहीद हुए ज्यादातर जवानों के शव जले हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493