इंफाल, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। सशस्त्र जनजातीय बदमाशों द्वारा बंदी बनाए गए दो मजदूरों को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हालांकि अपहर्ता भागने में सफल रहे।
मजदूरों की पहचान जी. गोलमेई और इमानुएल के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने उन्हें ठेकेदार से फिरौती मांगने के लिए बंदी बनाया था, जिसके पास वह काम करते थे।
पुलिस ने कहा कि वह अभी तक सेकमई से 29 नवंबर को अगवा किए गए तीन गैर मणिपुरी मजदूरों को बचाने में विफल रही है।
सेकमई की महिलाएं मजदूरों की सुरक्षित रिहाई की मांग को लेकर धरना दे रही हैं। कार्यकर्ता राजेश एंगोम ने कहा कि अगर 10 दिसंबर तक तीनों मजदूरों को सुरक्षित नहीं बचाया गया तो उसके बाद वह सेकमई से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 2 को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक टी. कृष्णटोंबी की देखरेख में पुलिस कमांडो जनजातीय गांवों में छानबीन कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath