मणिपुर : 9 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त

इंफाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मणिपुर में सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर सोने की 12 छड़ें जब्त की है। इन सोने के टुकड़ों का वजन करीब 20 किलोग्राम और मूल्य नौ करोड़ रुपये है।

सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक एन.मीरबा ने कहा, “हमें सूचना मिली कि म्यांमार से सोने की तस्करी कर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से लाया जाएगा और उसी के अनुसार हमने जाल बिछाया।”

सोना युरेमबाम में जब्त किया गया।

अधिकारी ने कहा, “सुबह छह बजे एक जीप आई और इसकी जांच करने पर हमने पाया कि इसमें सोने की छड़ें छिपाई गईं थीं।”

उन्होंने कहा कि दो लोगों -मोहम्मद याकूब व मोहम्मद निजामुद्दीन- को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मणिपुर से हैं।

मीरबा ने कहा कि तस्करी के मुख्य सरगना का पता करने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है।

म्यांमार के सोने की कई राज्यों में भारी मांग है।

सोने की छड़ों की जब्ती व गिरफ्तारी के बाद भी सड़क और हवाई मार्ग से सोने की तस्करी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493