चेन्नई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। निर्माता-वितरक दिल राजू ने फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘कातरू वेलियीदई’ के तेलुगू संस्करण के अधिकार खरीद लिए हैं। फिल्म में कार्थी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “निर्माता राजू तमिल फिल्म ‘कातरू वेलियीदई’ की तेलुगू संस्करण का अधिकार अच्छी कीमत पर खरीदा है। उन्होंने मणिरत्नम की पिछली फिल्म ‘ओके कनमणि’ का अधिकार भी खरीदा था और यह ‘ओके बंगरम’ नामक तेलुगू फिल्म के रूप में रिलीज हुई थी।”
सूत्र ने खुलासा किया है कि प्रारंभ में निर्माता गणेश ने फिल्म का अधिकार खरीदने की योजना बनाई थी।
उन्होंने कहा, “गणेश अधिक भुगतान करने के लिए तैयार थे। लेकिन मणिरत्नम राजू के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और वह उनके सहयोग से खुश हैं। लिहाजा उन्होंने राजू को फिल्म के अधिकार दे दिए।”
फिल्म में अदिति राव हैदरी ने भी भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म का संगीत ए.आर रहमान ने दिया है।
फिल्म में कार्थी पायलट की भूमिका में हैं, जबकि अदिति डॉक्टर के किरदार में हैं।
dharmpath.com dharmpath