लाहौर में 11 आतंकवादी गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना के एक तलाशी अभियान के बाद शनिवार को लाहौर में 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना के एक तलाशी अभियान के बाद शनिवार को लाहौर में 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इंटर-सेवा पब्लिक रिलेशन्स’ ने बताया कि शहर के उपनगरों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

‘इंटर-सेवा पब्लिक रिलेशन्स’ के मुताबिक, अभियान तीन घंटे से भी ज्यादा देर तक चला और इसके बाद एक आतंकवादी संगठन के स्लीपर सेल के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे हथियारों और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में से दो प्रतिबंधित संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी)’ से अलग हुए समूह ‘जमातुल अहरार’ से संबंधित बताए जा रहे हैं।

इससे पहले पंजाब के गृह विभाग ने चेतावनी दी थी कि टीटीपी के फजलुल्लाह संगठन ने लाहौर के पास भारत से सटी वाघा सीमा पर या कसूर में गांडा सिंह सीमा पर हमला करने के लिए दो आत्मघाती हमलावरों को भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493