मणिरत्नम की फिल्म के लिए तमिल सीखेंगी अदिति

चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी रोमांटिक तमिल फिल्म के लिए अभिनेत्री अदिति राव हैदरी तमिल सीखेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्मकार मणिरत्नम ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अदिति को तमिल सीखने के लिए कहा है, जबकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या वह अपनी लाइन खुद डब करेंगी। लेकिन मणिरत्नम ने उन्हें तमिल सीखने के लिए कहा है ताकि शूटिंग ठीक ढंग से हो सके।”

फिल्म की नियमित शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू होगी।

फिल्म में कार्ती मुख्य भूमिका में हैं, जो पायलट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है।

सूत्र ने कहा, “रहमान ने पहले ही धुनों पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वह पहले ही गीत पूरी कर चुके हैं।”

रवि वर्मन छायांकन करेंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493