मणिरत्नम के साथ काम नहीं कर रहे हासन

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्मस्टार कमल हासन और फिल्मकार मणिरत्नम की साथ में फिल्म करने की अफवाह गलत है।

एक सूत्र के मुताबिक, कमल इस समय तमिल फिल्म ‘थूंगावम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

हासन के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “किसी को नहीं मालूम कि यह अफवाह कहां से उड़ी। कमल सर इस समय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और मणिरत्नम के साथ काम नहीं करने वाले हैं।”

हासन और मणिरत्नम तमिल फिल्म ‘नायागन’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसकी हिंदी रीमेक भी ‘दयावान’ नाम से आ चुकी है।

इस समय अपनी हालिया प्रदर्शित ‘ओ कधाल कनमनि’ की सफलता का जश्न मना रहे मणिरत्नम अगली फिल्म में धनुष के साथ काम करेंगे।

दूसरी तरफ हासन अपनी तमिल फिल्म ‘पापनाशम’ के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493