मास्को में लगा भारतीय बाजार

1014671335मास्को-मास्को में भारतीय राजदूतावास के तत्वाधान में भारतीय महिलाओं के एसोशियेशन (IWA)ने सालाना भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार(समर बाज़ार) आयोजित किया | मास्को में भारतीय महिलाओं का एसोशियेशन कई दशकों से काम कर रहा है । मास्को में भारतीय महिलाओं के एसोशियेशन (IWA) की अध्यक्षा और रूस में भारत के राजदूत की पत्नी श्रीमती बारबरा राघवन जी ने भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार के शुरू होने की घोषणा की | पिछले सालों की तरह इस वर्ष भी भारतीय, रूसी और विभिन्न देशों के नागरिक भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार को देखने आये । भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार से प्राप्त आमदनी से  मास्को में स्थित भारतीय महिलाओं का एसोशियेशन रूसी और भारतीय संस्थाओं को आर्थिक मदद देता है । भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार में बड़ों, महिलाओं और बच्चों के लिये तरह – तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का इंतजाम किया गया| जहां विभिन्न दुकानों में तरह तरह की भारतीय वस्तुयें खरीदी जा सकती थी। भारतीय व्यजंनों की कई दुकानें थी। भारत में पर्यटन के बारे में, यहां तक कि खगोल विद्या और हस्तरेखा के द्वारा अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती थी | लॉटरी के द्वारा कुछ पुरूस्कार दिये गए | भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार में प्रस्तुत भारतीय नृत्य व संगीत ने सभी उपस्थित नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | कुल मिलाकर मास्को में भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार(समर बाज़ार) में भारत के अलग – अलग रंगो को देखने का बेहतरीन अवसर सभी उपस्थित नागरिकों को प्राप्त हुआ। मास्को में भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार के समय खीचीं तस्वीरें के ज़रिये आपको भी हम भारतीय ग्रीष्मकालीन बाज़ार की सैर पर आमंत्रित करते हैं |

स्पुतनिक न्यूज़ से

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493