मथुरा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। मथुरा में कोसी क्षेत्र के आगरा-मथुरा राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार की मोबाइक से हुई टक्कर में राम किशन (48) और उनकी दो बेटियों क्षमता (25) तथा प्रीति (18) की मौत हो गई।
दुर्घटना में मरने वाले तीनों लोग होडाल में एक गांव के निवासी थे। शवों को मथुरा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कार का चालक अब भी फरार है।
dharmpath.com dharmpath