मदर टेरेसा को अगले साल संत की उपाधि

रोम/कोलकाता, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। मदर टेरेसा को अगले साल रोमन कैथोलिक चर्च की संत की उपाधि से नवाजा जाएगा।

वेटिकन और ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ ने पोप फ्रांसिस द्वारा मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता देने के लिए शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

बीबीसी के अनुसार, वेटिकन ने अपने बयान में कहा, “धन्य फादर ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत बनाए जाने की प्रक्रिया का पहला चरण है।”

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने कहा, “आज (शुक्रवार) हमें पोप द्वारा मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता देने की खबर वेटिकन से पता चली है। उन्हें 2016 में संत की उपाधि दी जाएगी।”

सुनीता ने कहा, “पहला चमत्कार कोलकाता में कई साल पहले हुआ था और दूसरा चमत्कार मदर टेरेसा की प्रार्थनाओं के परिणाम अनुसार ब्राजील में हुआ था।”

यह चमत्कार ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित ब्राजील के एक शख्स के उपचार से जुड़ा है।

मदर टेरेसा का निधन पांच सितंबर, 1997 में 87 साल की उम्र में हुआ था। उनके निधन के बाद साल 2003 में पोप जॉन पॉल ने उन्हें धन्य घोषित किया था।

इस बात पर खुशी जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना राज्य के लिए काफी सम्मान की बात है।

ममता ने ट्वीट किया, “मुझे कुछ देर पहले ही ये अच्छी खबर मिली कि मदर टेरेसा को 2016 में संत की उपाधि मिलने जा रही है। खुशी के इस मौके पर ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493