मदर डेयरी ने सियाचिन योद्धा, किसानों को आईपीएल में सम्मानित किया

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘हैप्पी फूड, हैप्पी पीपल’ का वादा निभाती घरेलू दुग्ध तथा दुग्ध उत्पाद कम्पनी-मदर डेयरी ने प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान भूतपूर्व सैनिक को सम्मानित कर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

अपनी तरह की एक अनूठी पहल के तहत ‘मदर डेयरी’ ने अपने भूतपूर्व सैनिक-बूथ संचालकों में से एक, नायक अवधेश कुमार (सेवानिवृत्त) को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 15 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स तथा किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले के दौरान ऑफिशियल टॉस का हिस्सा बनने का यादगार मौका भी दिया।

शालीमार बाग में बूथ नम्बर-557 चलाने वाले अवधेश ने भारतीय सेना के पायनियर कोर मे 17 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वे भारत के वीर सिपाहियों में से एक हैं, जिन्हें विश्व की सबसे ऊंची युद्धभूमि-सियाचिन में राष्ट्रसेवा का अवसर प्राप्त हुआ।

अपने अविस्मरणीय अनुभव को याद करते हुए अवधेश, “जहीर खान तथा डेविड मिलर जैसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ और आईपीएल का हिस्सा होना मेरे लिए बेहद प्रसन्नता की बात रही। मैं ‘मदर डेयरी’ का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिसने मुझे करोड़ों लोगों के आगे यह सम्मान दिया। एक दिल्लीवाला होने के नाते मैं हमेशा से दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रशंसक रहा हूं।”

इसके साथ ही ‘मदर डेयरी’ ने लगभग 50 डेयरी-किसानों को स्टेडियम में लाइव मैच का रोमांच अनुभव करने का निमंत्रण भी दिया। इन किसानों को बुलंदशहर तथा मेरठ क्षेत्रों से आमंत्रित किया गया। इन शहरों से यह किसान ‘मदर डेयरी’ को कच्चा दूध देते हैं।

‘मदर डेयरी’ आईपीएल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का प्रमुख प्रायोजक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493