मद्रास परमाणु बिजली संयंत्र की इकाई जल्द फिर चालू होगी

चेन्नई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मद्रास परमाणु बिजली संयंत्र (एमएपीएस) की 220 मेगावाट की दूसरी इकाई छह दिनों के भीतर फिर से चालू हो जाएगी। यह इकाई ईंधन मशीन में खराबी और हल्के रिसाव के कारण बंद कर दी गई थी।

संयंत्र के निदेशक आर. सत्यनारायण ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, “छह दिनों के अंदर संयंत्र की इकाई फिर से चालू हो जाएगी। हल्के रिसाव के कारण इसे बंद कर दिया गया था। बाद में हमलोगों ने इस अवसर का उपयोग संयंत्र के रखरखाव में करने का निर्णय किया। “

गत 5 अप्रैल को 11.30 बजे ईंधन मशीन में खराबी की वजह से संयंत्र को बंद कर दिया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि 8 अप्रैल को यह फिर से चालू हो जाएगी।

सत्यनारायण ने कहा, “हमलोग विगत 15 दिनों से रखरखाव कार्य के लिए संयंत्र को बंद करना चाह रहे थे। अब हमलोग इस कार्य को करेंगे।”

सत्यनारायण के अनुसार, काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र की तुलना में यहां के संयंत्र में रिसाव बहुत कम था।

उल्लेखनीय है कि एमएपीएस भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की इकाई है। यहां 220 मेगावाट के दो रिएक्टर हैं।

एमपीएएस की पहली इकाई से करीब 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493