मधुमिता ने अभिनय निखारने के पर्याप्त मौके दिए : वेंकटेश

चेन्नई, 7 मार्च (आईएएनएस)। वेंकटेश हरिनाथ ने निर्देशिका मधुमिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मधुमिता ने अपनी आगामी तमिल-तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘मूने मोनू वार्देई’ में कलाकारों को अपना अभिनय निखारने के लिए पर्याप्त मौके दिए हैं।

वेंकटेश ने एक बयान में कहा, “निर्देशिका मधुमिता ने हमें पटकथा के हिसाब से अभिनय करने के लिए काफी छूट दी है। फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिरी चरण तक उन्होंने हमें बिना किसी दायरे के स्पेस दिया।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने थिएटर के दिनों में अर्जित अनुभव का इस्तेमाल इस फिल्म में काम किया है। इस हास्य फिल्म को अच्छी तरह बनाया गया है और यकीनन दर्शक इसे देख कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म पहले की मेरी फिल्मों से अलग और रोमांचक है। ‘इरांडम उलागम’ फिल्म में सेलवाराघवन सर के साथ काम करने के अनुभव से मुझे इस फिल्म के सेट पर चीजों में तुरंत सुधार करने में काफी मदद मिली है।”

इस फिल्म में एस.पी. बालासुब्रमण्यम और लक्ष्मी जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493