बिहार : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

गया, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, डुमरा गांव निवासी धीरज कुमार उर्फ विक्की का पास के ही गांव हिमजामपुर गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दो दिन पूर्व एक खेत में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद लड़की के परिजनों ने धीरज को पकड़कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया था।

गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि हिमजामपुर गांव के एक कुंए से युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कथित प्रेमिका सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493