मधुरा नाईक टीवी शो में आधुनिक अंदाज में नजर आने को उत्सुक

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मधुरा नाईक जल्द ही टेलीविजन धारावाहिक ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ के एक सिक्वेंस की शूटिंग बैंकाक में करेंगी। उनका कहना है कि वह कहानी के साथ किरदार में बदलाव के लिए उत्साहित हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में मधुरा पालोमी की भूमिका में हैं, जो ज्यादातर साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन अब वह आधुनिक अंदाज में नजर आएंगी और पश्चिमी पोशाक में दिखेंगी।

मधुरा ने कहा, “पालोमी पहली बार भारतीय अंदाज में नजर आईं थीं, इससे पहले उन्हें इस तरह नहीं देखा गया था। भारतीय लुक में दिखना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मुझे पश्चिमी पोशाक में ही देखा था।”

उन्होंने कहा, “मैं पालोमी के आगामी बदलाव को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जिसकी योजना निर्माताओं ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग शेड्यूल में बनाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493