‘जीडीपी’ यानी मोदी की ‘सकल विभाजनकारी राजनीति’ : राहुल

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और ‘जीडीपी’ को ‘सकल विभाजनकारी राजनीति’ बताया।

राहुल गांधी ने निवेश, बैंक क्रेडिट ग्रोथ, रोजगार निर्माण, कृषि वृद्धि में कमी पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली दोनों पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “वित्तमंत्री जेटली और मोदी की सकल विभाजनकारी राजनीति ‘ग्रॉस डिवाइसिव पॉलिटिक्स’ (जीडीपी) वाली जीनियस जोड़ी ने भारत को : 13 वर्षो में सबसे कम निवेश, 63 वर्षो में सबसे कम बैंक क्रेडिट ग्रोथ, आठ वर्षों में सबसे कम रोजगार निर्माण, कृषि जीवीए वृद्धि में 1.7 प्रतिशत की कमी, राजकोषीय घाटा आठ वर्षो में सबसे ज्यादा और ठप परियोजनाएं दी हैं।”

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय(सीएसओ) के रपट को संलग्न किया है, जिसमें 2017-18 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2016-17 में भारत ने 7.1 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल की थी।

सीएसओ के डाटा के अनुसार, “वस्तु एवं सेवा कर लागू करने और विनिर्माण क्षेत्र में कमी आने से 2017-18 के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493