मधुर ने ‘फैशन’ के जलवे को याद किया

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘फैशन’ को प्रदर्शित हुए सात साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में फैशन उद्योग की जगमगाती दुनिया के पीछे की सच्चाई को उजागर किया गया है। वहीं निर्देशक मधुर भंडाकर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

भंडारकर ने ट्विटर पर 2008 की फिल्म के बारे में अपनी बात साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “फैशन को 7 साल पूरे। यूटीवी फिल्म्स, रोनी स्क्रूवाला, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, मुग्धा गोडसे को फिल्म के इस यादगार दिन की बधाई।”

फिल्म में फैशन इंडस्ट्री के पीछे छीपे रहस्य को दर्शाया गया है। इसमें प्रियंका के मॉडलिंग के सफर को दिखाया गया है, जो एक छोटे शहर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया में ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं।

फिल्म ‘फैशन’ में मुग्धा गोडसे, समीर सोनी और अरबाज खान जैसे सितारों ने अपने जलवे बिखेरे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493