नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज डिजाइनर मधु जैन ने फैशन जगत में 29 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर उन्होंने गुरुवार शाम को एक समारोह का आयोजन कर अपना ‘स्प्रिंग समर कलेक्शन’ पेश किया।
उनके इस कलेक्शन का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने किया।
इस समारोह में मेनका गांधी सहित दिल्ली की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की।
अपने करीब तीन दशक लंबे करियर में मधु ने कपड़ों के साथ काफी प्रयोग किए हैं और अनूठे डिजाइनों को प्रस्तुत किया है।
मधु ने आईएएनएस को बताया, “मेरा नया कलेक्शन दो संस्कृतियों-भारत और उज्बेक का मेल है, जिसमें बहुत कुछ एक-जैसा है। दो संस्कृतियों के मेल को दर्शाना मुझे एक चुनौती लगा।”
मधु के इस ‘स्प्रिंग समर कलेक्शन’ का चेहरा अतिशा प्रताप सिंह रहीं।
dharmpath.com dharmpath