समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शाह अब्दुल्ला ने कहा कि यह शांति वार्ता गंभीर होनी चाहिए जिससे स्वतंत्र फिलिस्तीन देश की स्थापना हो सके।
शाह ने कहा कि इस संदर्भ में द्विराष्ट्र (स्वतंत्र इजरायल के साथ-साथ स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना) समाधान ही एकमात्र समाधान है।
उन्होंने यहूदी अमेरिकी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान शांति प्रक्रिया और मध्यपूर्व की स्थिति पर चर्चा की।
जॉर्डन के नेता ने कहा कि न्यायपूर्ण और समग्र शांति से मध्यपूर्व में स्थिरता और सुरक्षा बहाल होगी।
उन्होंने कहा कि शांति प्रयास नहीं होने से इलाके के देशों में निराशा और हताशा और बढ़ेगी।
शाह अब्दुल्ला ने जेरूसलम में यथास्थिति को बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया और इस तरह का कोई भी बदलाव नहीं करने को कहा जिसके नकारात्मक परिणाम हों।
dharmpath.com dharmpath