आईओएम के डिस्प्लेस्मेंट ट्रैकिंग मैट्रिक्स (डीटीएम) सिस्टम के नवीनतम आंकड़ों में दर्शाया गया कि विस्थापित हुए ये तमाम लोग 34,420 परिवारों के सदस्य हैं।
डीटीएम एक सूचना प्रबंधन प्रणाली है, जो संकट के दौरान जनसंख्या के विस्थापन की निगरानी और ट्रैक करने के लिए डिजाइन की गई है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दिखाया गया था कि शहर में सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से 100,000 बच्चे मोसुल से विस्थापित हो चुके हैं। इनमें से लगभग 15,000 बच्चों ने पिछले सप्ताह पश्चिमी मोसुल छोड़ा।
dharmpath.com dharmpath